Thursday 16 November 2017

अब पहले आएगी वंडर वुमन २

वंडर वुमन २ और स्टार वार्स एपिसोड ९ की रिलीज़ की तारीखों में फेर बदल हुआ है।  लुकास फिल्म्स और डिज्नी की फिल्म स्टार वार्स एपिसोड ९ पहले २०१९ में मई में रिलीज़ होनी थी।  लेकिन, कॉलिन ट्रेवोर्रो की जगह जे जे अब्राम्स के डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने के बाद स्टार वार्स को मई के बजाय दिसंबर में रिलीज़ करने का फैसला किया गया।  अब यह फिल्म २० दिसंबर २०१९ को रिलीज़ होगी।  एपिसोड ९ की तारीख  में बदलाव देख कर वार्नर ब्रदर्स के लिए वंडर वुमन २ की रिलीज़ की तारीख बदलना ज़रूरी हो गया।  पैटी जेंकिन्स निर्देशित और गाल गैडोट की मुख्य भूमिका वाली फिल्म वंडर वुमन २ को १३ दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही थी।  २०१७ मे रिलीज़ महिला सुपरहीरो फिल्म वंडर वुमन इस साल की  सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार है।  इस फिल्म ने घरेलु  ४१२.६ मिलियन डॉलर और वर्ल्डवाइड ८२१.८ मिलियन डॉलर 
का  कारोबार किया है।  वंडर वुमन २ का भी दर्शकों को बेताबी से इंतज़ार है।  इसलिए, यह ज़रूरी था कि वंडर वुमन २ का किसी बड़ी फिल्म से टकराव न होने पाए।  ऐसे में वंडर वुमन २ की रिलीज़ की तारीख आगे खिसका कर १ नवंबर २०१९ कर दी गई। इस तारीख में रिलीज़ होने पर वंडर वुमन २ को किसी बड़े मुक़ाबले से रूबरु नहीं होना पड़ेगा।  वार्नर ब्रदर्स का वंडर वुमन २ की तारीख नवंबर करना इस लिए संभव हुआ कि इस स्टूडियोज की ३ नवंबर २०१७ को रिलीज़ सुपरहीरो फिल्म थॉर रगनरॉक सिर्फ १० दिनों में घरेलु बाजार में २११.६  मिलियन डॉलर और वर्ल्डवाइड ६५०.१ मिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया है।  इसलिए, वार्नर ब्रदर्स का अपनी एक और सुपरहीरो फिल्म का इसी दौरान रिलीज़ करना स्वाभाविक ही था।

रिलीज़ होने के बाद उतार ली जाने वाली नेंजिल थूणीविरुंधल

तमिल-तेलुगु भाषा में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म नेंजिल थूणीविरुंधल को थिएटर से वापस ले लिया गया है। तेलुगु में सी/ओ सूर्या टाइटल से रिलीज़ फिल्म का निर्देशन सुशीनतीरन ने किया है।  यह खालिस मसाला फिल्म है। फिल्म में संदीप किसन, मेहरीन पीरज़ादा, विक्रांत, सूरी और हरीश उत्थमन मुख्य  भूमिका में हैं। नेंजिल थूणीविरुंधल की १३३ मिनट की लम्बाई में दो दोस्तों की कहानी है।  एक दोस्त अपने दोस्त की बहन से प्यार करने लगता है।  लेकिन, उसमे अपराध बोध है कि उसने यह बात अपने दोस्त को नहीं बताई है।  इस पर दोनों १० दिनों के लिए अलग होने का निर्णय लेते हैं, ताकि फिर नए सिरे से शुरुआत।  सुशीनतीरन को बढ़िया फ़िल्में बनाने वाला निर्देशक कहा जाता है। १० नवंबर को रिलीज़ इस इस फिल्म को भी ठीक ठाक रिव्यु मिल रहे थे। लेकिन, यकायक इस फिल्म को वापस लेने का ऐलान कर दिया गया। फिल्म को थिएटर से वापस लिए जाने के कारण अजीबोगरीब हैं। कहा गया कि दर्शकों को दोस्त की बहन से रोमांस का ट्रैक ठीक नहीं लग रहा था।  यह सुन कर डायरेक्टर ने फिल्म से मेहरीन पीरज़ादा वाला ट्रैक बिलकुल निकाल दिया। दो दिन बाद फिल्म बिना इस ट्रैक के रिलीज़ हुई।  इसके बाद भी दर्शकों के लिए शॉक के क्षण थे। सुशीनतीरन ने एक बार फिर फिल्म थिएटर से वापस ले ली। कारण यह दिया गया कि अब यह फिल्म १५ दिसंबर से फिर रिलीज़ की जाएगी। क्या पाठकों की जानकारी में  बॉलीवुड में ऐसा कोई मामला है ?  

कॉमेडी सीरियल दीवाने अनजाने (फोटोज)

गौरव शर्मा, जयश्री सोनी, प्रीत कौर मदान 

गोपी भल्ला, जय ठाकुर, प्रीत कौर मदान गौरव शर्मा 

जय पाठक गौरव शर्मा 

जयश्री सोनी शुभी आहूजा 

प्रीत कौर मदान मंजू शर्मा 

शुभी आहूजा गौरव शर्मा 

शुभी आहूजा जयश्री सोनी 

बिग मैजिक पर क्रिएटिव आय लिमिटेड के दीवाने अंजाने

क्रिएटिव आय लिमिटेड का नया शो दीवाने अंजानेसोमवार से शुक्रवार रात ९ बजे बिग मैजिक पर प्रसारित हो रहा है। धीरज कुमार, झुबी कोचर और सुनील गुप्ता द्वारा निर्मित यह शो हास्य मस्ती हंगामे से भरपूर यह शो पूरी तरह से शुद्ध पारिवारिक मनोरंजन है। इस शो में जय पाठक राम, गौरव शर्मा लक्ष्मण, गोपी भल्ला जॉनी, शुभी आहूजा शीला, मंजू शर्मा बीजी, जयश्री सोनी सुमन और प्रीत कौर मैडम बनी है। लेखक नवीन त्रिपाठी, रीट लाल पंडित, राजू ओडेट्रा, राजेन उपाध्याय, दिव्या सिन्हा हैं । धीरज कुमार कहते है, "यह शो पूरे परिवार को एक ही छत के नीचे पूरे परिवार का मनोरंजन करेगा।"

आलिया भट्ट तीसरी बार बनेगी वरुण धवन की दुल्हनिया !

शशांक खेतान चाहते हैं कि आलिया भट्ट तीसरी बार वरुण धवन की दुल्हनिया बने।  शशांक ही पहले दो बार आलिया भट्ट को वरुण धवन की दुल्हनिया बना चुके हैं।  शशांक खेतान ने कोई तीन चार साल पहले चोर जोड़ी की कहानी पर फिल्म बनाने की सोची थी।  फिल्म के लिए स्क्रिप्ट तैयार करते समय उनकी कहानी के चरित्रों में काफी बदलाव आया।  वह चोर जोड़ा रोमांटिक जोड़ा बन गया।  इस प्रकार से तैयार हुई हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया की स्क्रिप्ट।  शशांक ने यह स्क्रिप्ट धर्मा प्रोडक्शंस को भेज दी।  करण जौहर को यह स्क्रिप्ट पसंद आई।  उन्होंने शशांक को आश्वासन दिया कि धर्मा प्रोडक्शंस उनकी स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाएगा।  लेकिन, उस समय तय नहीं था कि शशांक खेतान फिल्म भी डायरेक्ट करेंगे।  शशांक ने स्क्रिप्ट को थोड़ा और माजा।  करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन की परंपरा के विपरीत फिल्म का डायरेक्शन का जिम्मा भी शशांक को सौंप दिया।  शशांक ने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर की वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को लेकर फिल्म शुरू कर दी।  फिल्म का बजट ३३ करोड़ था।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड़ के आसपास का कारोबार कर लिया।  २०१६ में धर्मा प्रोडक्शंस ने अलग प्लाट और चरित्रों के साथ दुल्हनिया फ्रैंचाइज़ी में दूसरी फिल्म का ऐलान कर दिया।  आलिया भट्ट दूसरी बार वरुण धवन की दुल्हनिया बनी।  इस साल  मार्च में रिलीज़ बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने ४५ करोड़ के बजट के मुक़ाबले २००  करोड़ का ग्रॉस किया।  इसीलिए, शशांक खेतान के तीसरी दुल्हनिया फिल्म बनाने का अनुमान लगाया जा रहा है।  लेकिन, फिलहाल, शशांक खेतान श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को स्टार बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।  वह ईशान खट्टर के साथ मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक धड़क पर काम कर रहे हैं।  इस फिल्म को अगले साल ६ जुलाई को रिलीज़ होना है।  इसके बाद ही आशीष खेतान आलिया भट्ट को तीसरी बार वरुण धवन की दुल्हनिया बनाने की सोचेंगे।  

क्या रणबीर कपूर बनेंगे राजा के हीरो ?

हुआ यह कि अक्षय कुमार को एयरलिफ्ट कराने वाले और सैफ अली खान को शेफ बनाने वाले राजा कृष्णा मेनन एक दिन रणबीर कपूर से मिलने चले गए।  इसके साथ ही बॉलीवुड के फिफ्टी फिफ्टी बाजार में यानि गॉसिप मैगज़ींस में रणबीर कपूर के राजा की फिल्म का हीरो बनने की सुर्खियां बनने लगी।  दरअसल, राजा मेनन ने एक काल्पनिक थ्रिलर ड्रामा लिखा है।  वह इस पर कोई फिल्म बनाने का इरादा रखते हैं।  उनके दिमाग में कई एक्टर हैं।  लेकिन, अभी वह तय नहीं कर पाए हैं कि किसे हीरो बनाये।  खुद राजा भी किसी का नाम लेना नहीं चाहते।  इसके बावजूद गपोड़े भाई लोग रणबीर कपूर का नाम घसीट लाये।  वह इस कारण  से कि राजा मेनन रणबीर कपूर से मिलने चले गए। जबकि, उनका यह मिलना किसी फिल्म के लिए नहीं था।  वह तो बस रणबीर कपूर से जानपहचान बढ़ाने और उनके विचार जानने चले गए थे।  हो सकता है कि बाद में कभी उपयुक्त स्क्रिप्ट मिलने पर वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म बनाएं।  दरअसल, रणबीर कपूर चाह कर भी, अभी राजा कृष्ण मेनन की फिल्म नहीं कर सकते।  रणबीर कपूर इस समय राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में अभिनेता संजय दत्त की भूमिका कर रहे हैं।  यह फिल्म अगले साल ३० मार्च को रिलीज़ होनी है।  इसके बाद उन्हें अयान  मुखर्जी के साथ फ़न्तासी एडवेंचर सीरीज ब्रह्मास्त्र करनी है।  ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी फिल्म है।  इसका पहला हिस्सा १५ अगस्त २०१९ को रिलीज़ होगा।  रणबीर ब्रह्मास्त्र की शूटिंग अगले साल ही शुरू कर पाएंगे।  ऐसे में उनके लिए मुश्किल होगा कि वह एक ट्राइलॉजी के रहते किसी दूसरी फिल्म को स्वीकार कर पाएं। 

पांच विश्वसनीय युवा एक्टरों की फ़िल्में

बॉलीवुड को, २०१८ में पांच एक्टरों की १० फिल्मों का इंतज़ार रहेगा।  निगाहें लगी होंगी कि यह फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं। यह पांच एक्टर युवा हैं।  इनकी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बॉलीवुड के लिए उम्मीद की किरण जैसी होगी।  वह इन लम्बी रेस के घोड़ों पर  रुपये लगा सकता है। इनमे से एक युवा अभिनेता  वरुण धवन ने खुद की काबिलियत साबित कर दी है।  २०१७ में वरुण ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया और
 जुड़वा २ जैसी १०० करोड़ क्लब वाली फ़िल्में दी हैं। बॉलीवुड को वरुण धवन की अगली दो फिल्मों अक्टूबर और सुई धागा: मेड इन इंडिया से उम्मीदें हैं।  यह फिल्म भीं शैली में बनाई जा रही हैं।  अक्टूबर के डायरेक्टर शूजित सरकार हैं और सुई धागा : मेड इन इंडिया का निर्देशन दम लगा के हईशा के शरत कटारिया कर रहे हैं। अक्टूबर से मॉडल बनिता संधू का हिंदी फिल्म डेब्यू हो रहा है, जबकि सुई धागा में अनुष्का शर्मा जैसी स्थापित अभिनेत्री उनके अपोजिट हैं।  टाइगर श्रॉफ एक विश्वसनीय एक्शन एक्टर हैं।  उनकी फिल्म हीरोपंथी सफल हुई थी। बागी भी सफल रही। लेकिन, मुन्ना माइकल और फ्लाइंग जट्ट असफल हुई थी।  लेकिन, टाइगर की दो फ़िल्में ख़ास होंगी।  बागी २ उनकी सफल फिल्म बागी की सीक्वल फिल्म है। वहीँ, यशराज बैनर की हृथिक रोशन के साथ अनाम फिल्म उनकी एक्शन इमेज के अनुकूल फिल्म है। उन्हें लेकर हॉलीवुड फिल्म रेम्बो का हिंदी रीमेक किया जा रहा है। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के रीमेक में भी उन्हें लिया गया है।  हिट इशकज़ादे से करियर की शुरुआत करने वाले  अर्जुन कपूर की दोहरी भूमिका वाली फिल्म मुबारकां २०१७ की हिट फिल्मों में शुमार है।  उनकी दो फ़िल्में संदीप और पिंकी फरार और नमस्ते कनाडा ख़ास हैं।  दिबाकर 
बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में उनकी इशकज़ादे की परिणीति चोपड़ा के साथ जोड़ी फिर बन रही है। विपुल अमृत शाह की फिल्म नमस्ते कनाडा में भी परिणीति चोपड़ा को लिए जाने की खबर है। सुशांत सिंह राजपूत बॉक्स ऑफिस पर सबसे विश्वसनीय हैं।  उन्होंने काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके और एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी जैसी सुपर हिट फ़िल्में दी हैं।  राब्ता के फ्लॉप होने के बावजूद सुशांत सिंह
राजपूत की आगामी दो फिल्मों केदारनाथ और ड्राइव की सफलता की पूरी पूरी उम्मीद है।  यह फिल्मे अलग शैली में बनी फ़िल्में हैं। केदारनाथ को काई पो चे के अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं।  एक्शन कॉमेडी फिल्म  ड्राइव  का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं।  सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इत्तेफ़ाक़ रिलीज़ हो चुकी है।  इस फिल्म में सिद्धार्थ के अभिनय को पसंद किया जा रहा है।  इसलिए, उनकी आगामी क्राइम ड्रामा फिल्म ऐय्यारी पर बॉलीवुड की निगाहें हैं।  फिल्म में मनोज बाजपेई भी हैं।  दोनों सैन्य अधिकारीयों के किरदार कर रहे हैं।