Thursday 10 May 2018

बॉलीवुड की जूली बनी अंगद की बेदी !

सोनम कपूर की शादी की खबर अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि क़यामत गर्ल नेहा धूपिया की शादी की खबर ने धमाका सा कर दिया।

नेहा धूपिया, आजकल बीएफएफ विथ वोग के दूसरे सीजन को कर रही थी।

वह अपने इस शो में अपने मेहमानों से  धमाकेदार बयान  निकलवा लिया करती थी। शायद, इसी से उन्हें धमाका करने में महारत हासिल हो गई थी।

लेकिन, नेहा धूपिया ने धमाका करने की शुरुआत तो अपनी डेब्यू फिल्म से ही कर दी थी।

क़यामत : सिटी अंडर थ्रेट (२००३) फिल्म में जेम्स बांड फिल्म डॉक्टर नो की उर्सुला एंड्रेस की तर्ज़ पर टू-पीस बिकिनी में समुद्र से निकलती नेहा धूपिया ने तहलका मचा दिया था।  क़यामत के बिकिनी सीन ने नेहा धूपिया को तत्काल शोहरत दिलवा दी।  उन्हें फ़िल्में भी मिलने लगी।

लेकिन, इस सीन के साथ ही, उन पर सेक्सी इमेज भी चस्पा हो गई।  उन्हें नायिकाओं के उत्तेजक और अंग प्रदर्शक भूमिकाओं वाली फ़िल्में मिलने लगी।

मिस इंडिया द मिस्ट्री और विलेन के बाद वह जूली में क़यामत ढा रही थी।  पूर्व मिस इंडिया २००२ ने, जूली में अपने सुडौल बदन का जम कर प्रदर्शन किया।  उन्होंने स्मूचिंग भी की और बिस्तर पर उत्तेजक दृश्य भी दिए।  अपनी इस भूमिका से, नेहा धूपिया की २००४ की ने १९७५ की जूली को पछाड़ दिया था।

इस फिल्म के बाद, नेहा धूपिया दूसरी तमाम अभिनेत्रियों के साथ कमोबेश पोर्न प्रकार की फिल्मों में नज़र आने लगी।  उन्हें उत्तेजना के चरम पर पहुंचाने वाली शीशा, क्या कूल हैं। हम, सिसकियाँ, गर्म मसाला, आदि फ़िल्में उल्लेखनीय थी।

हालाँकि, नेहा धूपिया ने कामुक भूमिकाओं तक सीमित रह जाने के खतरे को भांपते हुए चुप चुप के, दिल्ली हाइट्स, एक चालीस की लास्ट लोकल, आदि फ़िल्में की।  लेकिन, उन्हें अपनी इमेज बदलने में सफलता नहीं मिली।

नेहा धूपिया को सेक्सी भूमिकाओं से निजात मिलने का सिलसिला शुरू हुआ, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सिंह इज किंग से।

दिलचस्प बात यह थी कि इस फिल्म में उनके किरदार का नाम जूली था।

नेहा धूपिया की बढ़िया भूमिका  कुछ  उल्लेखनीय फिल्मों में फस गया रे ओबामा उल्लेखनीय है।  इस फिल्म में वह एक महिला डकैत मुन्नी मैडम कर रही थी।

उनकी सशक्त भूमिका वाली दूसरी फिल्मों में परम वीर चक्र, हिंदी मीडियम और तुम्हारी सुलु उल्लेखनीय हैं। अंगद बेदी और नेहा धूपिया एक शो के दौरान मिले थे।  इस के बाद ही दोनों में गुपचुप रोमांस शुरू हो गया था।  जिसकी आज परिणीति विवाह में हो गई।

अपने इस विवाह की सूचना नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट्स से दी।

दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाये और शादी की बधाई।


क्या अरुणिमा की बायोपिक करेंगे आमिर खान और कंगना रनौत ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment